युवक ने दिल्ली में नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली (Delhi) के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की (Minor girl) की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर (Bulandshahr) से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना (Shahbad Dairy Police Station) इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज (Sarfaraz) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लडक़ी के बीच कहासुनी होती है। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लडक़ी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर देता है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है, गली में लोग उसके पास से आते-जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव नहीं की। आरोपी साहिल ने लगातार 30 से अधिक बार चाकू से वार किए। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में है।