Breaking News

रेप के बाद नाबालिग पीड़िता ने दिया अस्पताल में लड़की को जन्म

09 Mar, 2024 1171

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पश्चिम बंगाल स्थित जगाधरी के सिविल अस्पताल में नाबालिग रेप पीड़िता ने लड़की को जन्म दिया। पीड़ित लड़की एक सप्ताह पहले ही परिवार के साथ पश्चिम बंगाल से यमुनानगर के जगाधरी में आई थी। आरोप है कि वहां पर इमरान नामक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया था। करीब तीन माह बाद नाबालिग लड़की फिर से अपने घर वापस आ गई थी। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी, मगर उसने परिवार के सदस्यों को कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस पश्चिम बंगाल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। कुछ माह पहले उसकी बड़ी नाबालिग लड़की को इमरान नामक युवक बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया था। तीन माह बाद उसकी लड़की घर वापस आ गई थी। मगर उसकी लड़की ने उन्हें कुछ नहीं बताया था। एक दिन उसकी लड़की की तबीयत खराब हो गई। जब वह उसे अस्पताल लेकर गए तो उन्हें पता चला कि उसकी लड़की गर्भवती है। पूछने पर उसकी लड़की ने उन्हें सारी बात बताई। बदनामी के डर से वह एक सप्ताह पहले अपनी लड़की को परिवार के साथ यमुनानगर के जगाधरी में लेकर आ गया। जब उसकी लड़की की तबीयत खराब हुई तो वह उसे जगाधरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी पीड़िता ने लड़की को जन्म दिया। बता दें कि आगे की कार्रवाई शुरू है।  

अन्य खबरे