लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी श्रीनगर से गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक खूंखार आतंकी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. आतंकी को शनिवार सुबह श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है. आतंकी निसार अहमद डार (23) हाजिन के वहाब पारे मोहल्ला का रहने वाला था. वह पिछले कुछ सालों से सक्रिय था तथा देश की सुरक्षा एजेंसियों की डायरी में आतंकवादियों की सूची में शामिल था. सुरक्षा बलों की सूची में वह वांछित आतंकी था.डार साल 2016 में सात तथा 2019 में एक मामले में संलिप्त पाया गया. डार को जम्मू एवं कश्मीर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत साल 2016 और साल 2017 में दो बार गिरफ्तार भी किया जा चुका था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "डार उत्तरी कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी सलीम पारे का सहयोगी है और इससे पहले 12 नवंबर, 2019 को कुलन गांदरबल में एक मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था, जिसमें लश्कर का पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि डार सुरक्षा बलों के कुछ प्रतिस्ठानों पर हमले की साजिश रच रहा था. इस दौरान सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि विश्वस्त सूचना मिली कि वांछित आतंकवादी श्रीनगर में कहीं छिपा है और सुरक्षा बल की कुछ इकाइयों पर हमले की योजना बना रहा है.