Breaking News

विचाराधीन कैदी ने जेल में फांसी लगाई

26 Mar, 2021 2061

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक विचाराधीन कैदी ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला कारागार की है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना गांव निवासी बबलू सिंह की वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलवाजोर गांव के पास 2018 में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने राजू चौधरी को गिरफ्तार किया था। राजू चौधरी को चार फरवरी 2018 में बस्ती जेल लाया गया था। उसे बैरक नंबर तीन में रखा गया था,जेल में अधिकारियों का मुआयना था, ऐसे में बैरक बंद होने से समय लग गया। रात राजू को बैरक के परिसर में पीपल के पेड़ से लटका देखा गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच चल रही है। 

अन्य खबरे