Breaking News

शमी की जिंदगी में बड़ा तूफ़ान, पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप 

07 Mar, 2018 1833
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाजों को स्विंग से परेहां करने वाले मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी में बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में उनकी पत्नी  हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हसीन जहां के फेसबुक पेज पर इससे संबंधित एक पोस्ट भी किया गया है ,जिसमें व्हाट्सऐप के स्क्रीन शॉट्स शेयर किए गए हैं. ये स्क्रीन शॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के बताए जा रहे हैं। हसींन  ने यह आरोप लगाया है कि शमी बीते काफी समय से दूसरे लड़कियों से चैट कर रहे है  और  उनसे लगातार सपर्क बनाए हुए है।  हसीन ने साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद शमी द्वारा अपने साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर मोहम्मद शमी ने ट्विटर पर सफाई दी है। शमी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उनके खिलाफ कोई गहरी साजिश रच रहा है साथ ही उन्हें बदनाम करने की कोशिश भी की जा रही है। शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां से जुड़े करीबी पारिवारिक सूत्रों की मानें तो इस दंपति के बीच 3-4 महीने से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. हसीन जहां के आरोपों में सच्चाई हो सकती है। हालांकि, इस बारे में बात करने के लिए हसीन जहां से कोशिश की गई, लेकिन उनका नंबर लगातार व्यस्त रहा और उनका फेसबुक अकाउंट भी डिएक्टिवेट हो गया है।

अन्य खबरे