Breaking News

शराबी बेटे ने पिता को कुएं में धकेलकर मारा

22 May, 2022 652

संवाददाता/in24 न्यूज़.
घर परिवार और समाज में पिता का स्थान क्या होता है यह हर कोई भलीभांति जानता है, मगर कलयुग में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो पिता के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते! अंबिकापुर से एक हैरान करनेवाली घटना सामने आई है। शराब में धुत्त बेटे ने पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आपसी लड़ाई में पिता को कुए में धकेल दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की मौत हो गई।  यह घटना शहर से लगे जगदीशपुर गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है और की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे