Breaking News

शराब ने ली अलीगढ़ में आठ लोगों की जान

28 May, 2021 807

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराब कई बार जानलेवा हो जाती है इसका ताज़ा उदाहरण आया है अलीगढ़ से। ताला नगरी अलीगढ़ में शराब के सेवन से शुक्रवार को आठ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस लोगों की हालत गंभीर बनी है। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच का आदेश दिए हैं। डीएम ने अब आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसमें पांच करसुआ, एक अंडला व दो ट्रक ड्राइवर हैं। आशंका व्‍‍‍‍‍यक्‍त की जा रही है कि मृतकोंं की संख्‍या अधिक हो सकती है। इसको लेकर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि हंगामा कर रहे लोग मरने वालों की संख्या अधिक बता रहे हैं। सभी अलग-अलग गांवों से हैं, पुलिस इनकी सही जानकारी जुटाने में लगी है। अलीगढ़ लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी ने गरुवार को शराब खरीदी थी। देर शाम इन सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद से इनकी हालत बिगड़ने लगी। पुलिस ने शराब ठेका अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शराब ठेका  को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा भी किया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि शराब के सेवन के बाद जान गंवाने वालों ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मृतकों में दो करसुआ में एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है। अभी उनके परिवार के लोगों ने बताया है कि इन सभी ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर उसका सेवन कियाथा। मृतकों में दो एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट, करसुआ के ड्राइवर हैं। वहीं तीन मृतक गांव के ही रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबरे