Breaking News

शादी के पांच महीने बाद किन्नर निकली बहू

14 Mar, 2021 1203
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
किसी भी घर में जब नई बहू आती है तो पूरे माहौल में रौनक देखने को मिलता है. मगर जब बहू औरत के बदले किन्नर निकल जाए तो हड़कंप मचना तय है. यूपी के मुजफ्फरनगर में एक किन्नर बहू के मिलने से ससुराल वालों के होश उडे़ हुए हैं। खबर के अनुसार, 28 अक्टूबर को सहारनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी हुई थी। बिना किसी पेरशानी के शादी संपन्न हो गई। परिवार नई दुल्हन के घर आने से काफी खुश था। परिवार का कहना है कि दुल्हन ने पांच महीने तक अपने पति को पास ही नहीं आने दिया. वह हर दिन नया बहाना बना देती थी। जैसे ही उसके पति को उस पर शक हुआ तो उसने लड़की का मेडिकल करवाया। रिपोर्ट आते ही परिवार के होश उड़ गए। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन एक किन्नर है। जैसे से लड़के परिवार को ये पता चला उनकी सारी खुशी एक पल में गायब हो गई। वहीं लड़के परिवार ने दुल्हन के मायके वालों पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित दुल्हन ने आरोप लगाया था कि उसके ससुरालवालों ने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दुल्हन और उसके ससुरालवालों को तुरंत थाने लेकर पहुंच गई। लड़के और लड़की के परिवारों ने पुलिस थाने में ही जमकर हंगामा किया, वहीं लड़के के परिवार ने दुल्हन को घर में रखने से ही इनकार कर दिया। लड़के के परिवार ने पुलिस को लड़की की मेडिकल जांच के डॉक्युमेंट्स दिखाए। काफी हंगामे के बाद दुल्हन अपने मायके वालों के साथ चली गई। वहीं इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि लड़के और लड़की के परिवार वालों को थाने बुलाया गया था। लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। इस मामले में अब तक कोई भी लिखा-पढ़ी नहीं की गई है। लड़के के परिवार का आरोप है कि लड़की के परिवार ने अंधेरे में रखकर किन्नर से उनके बेटे की शादी करा दी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद से 5 महीने तक लड़की ने अपने पति को पास तक नहीं आने दिया। वहीं परिवार का आरोप है कि लड़की उसे जबरदस्ती करने के आरोप में फंसाने की धमकियां भी दे रही थी। बता दें कि आज के दौर में ऐसी घटना के पीछे का मकसद धोखा के अलावा कुछ नहीं हो सकता।  

अन्य खबरे