Breaking News

शादी के बाद तुरंत गायब हुई दुल्हन की तलाश में जुटा दूल्हा

07 Feb, 2023 747

संवाददाता/in24 न्यूज़.  


शादी का सपना हर कोई देखता है, मगर शादी के बाद से अपनी दुल्हन के लिए एक पति को बेहद परेशान होना पड़ा है। पानीपत (Panipat) के प्राचीन देवी मंदिर में शादी के बाद दुल्हन बाथरूम गई और लापता हो गई। दूल्हा मंडप में अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा, आधे घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटी तो वह मडंप से उठकर उसकी तलाश में गया। 24 घंटे तक तलाश की, लेकिन न मिलने पर दूल्हे ने दुल्हन की गुमशुदगी की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। मतलौडा थाना (Matlauda Police Station) क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। पांच फरवरी को उसने एक युवती के साथ शादी की थी। उनकी शादी पानीपत के प्राचीन देवी मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी के बाद पत्नी मंदिर के बाथरूम गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इंतजार के बाद वह बाथरूम के पास गया तो वह खुला हुआ था, अंदर कोई नहीं था। उसने पत्नी की मंदिर में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।शादी के बाद मुंह दिखाई, कंगना, सांटी जैसी रस्में पूरी की जाती है, उसके बाद दुल्हन पग फेरे की रस्म के तहत अगले दिन मायके जाती है, लेकिन इस मामले में ऐसा करने का मौका ही नहीं मिला। पति इन सब रस्मों को पूरा करने के बजाय अपनी ही दुल्हन की तलाश में जुटा हुआ है। वह छह फरवरी को भी दिनभर जुटा रहा, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी और पत्नी को तलाश करने की मांग की। फिलहाल दुल्हन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य खबरे