शिव मंदिर में महिला की दबंगों ने की पिटाई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपराध का ग्राफ बिहार में इस कदर बढ़ गया हैउसका उदाहरण महिला शोषण की घटना से आसानी से समझा जा सकता है. बेतिया जिले में दबंगों द्वारा एक महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना चारागाहा गांव की है। दरअल दबंगों ने महिला के उपर भद्दे आरोप लगाते हुए भगवान शिव के एक मंदिर के पिलर से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे लोहे के रॉड व डंडे से पीटा। यही नहीं उसने आरोपियों पर मारपीट के दौरानकपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न करने का भी आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला के साथ यह जुल्म 8 जून को हुआ था। दबंगों द्वारा उस पर हुए जुल्म से महिला इतनी सहम गई की वह अपनी मौसी के घर मोतिहारी जिले में चली गई थी। बीते 17 अगस्त को वह मोतिहारी से बेतिया पहुंची। इस दौरान उसने मुफस्सिल थाने में घटना से संबंधित शिकायत दर्ज कराई है। बिहार के बारे में कहा जाता है कि यहां सुशासन है, बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सुशासन का पोल खल देती हैं. कि वास्तविकता क्या है!