सिपाही ने मारी एसएसआई को गोली
06 Sep, 2020
813
संवाददाता/in24 न्यूज़।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार सुबह एक सिपाही ने पहले अपने एसएसआई को गोली मारी, फिर खुद पर भी फायर कर लिया। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरोगा की हालत गंभीर है, जबकि सिपाही को खतरे से बाहर बताया गया है। यह मामला उझानी कोतवाली का है। सिपाही ने 10 दिन की छुट्टी मांगी थी, लेकिन एसएसआई ने महज तीन दिन की मंजूरी दी। इससे नाराज होकर सिपाही ने ये कांड कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को बरेली रैफर कर दिया गया। मामला बदायूं जिले की उझानी कोतवाली का है जहां तैनात सिपाही ललित कुमार ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था और उसको तीन दिन की छुट्टी मिल गई लेकिन वह ज्यादा दिनों की छुट्टी चाहता था। इसी बात को लेकर उसका कोतवाली में तैनात रामौतार से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कांस्टेबिल ललित ने अपनी सर्विस रायफल से एसआई को दो गोलियाँ मार दीं।इसके बाद एक गोली उसने खुद को भी मार ली। उझानी कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह बीते दिनों कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। वह छुट्टी पर हैं, इसलिए इंस्पेक्टर का चार्ज सीनियर सब इंस्पेक्टर राम अवतार को दिया गया है। शुक्रवार सुबह सिपाही ललित कुमार ने एसएसआई राम अवतार से 10 दिन की छुट्टी मांगी। उसे प्रार्थना पत्र भी 10 की छुट्टी के लिए दिया था। लेकिन, उसके आवेदन पर महज तीन दिन की छुट्टी मंजूर की गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।विवाद में ललित ने पहले स्वयं को गोली मारी और उसके बाद एसएसआई राम अवतार ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी गोली मार दी। सिपाही के कंधे में गोली लगी है, जबकि दरोगा के नीचे के हिस्से में गोली लगी है। गोली लगने के बाद थाना पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जहां दोनों का प्राइमरी इलाज हुआ और उसके बाद दोनों को बरेली हायर सेंटर मिशन हॉस्पिटल के लिए भेजा गया है। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि दरोगा व सिपाही के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ। इस बीच सिपाही ने खुद को गोली मारी और फिर दरोगा को भी गोली मार दी। दरोगा की हालत नाजुक है। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। सिपाही की हालत खतरे से बाहर है।