Breaking News

सीआरपीएफ के जवान ने अपने अधिकारी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

25 Jul, 2020 741

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली में एक सीआरपीएफ के जवान ने अपने वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दिल्ली के लोधी एस्टेट में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। सीआरपीएफ के एक सब-इन्सपेक्टर ने मामूली बहस के बाद  अपने अधिकारी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। ये वारदात लोधी स्टेट इलाके में स्थित एक कोठी में हुई है। यह इलाका दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस इलाके में दिल्ली के बड़े बिजनेस मैन और नेताओं के निवास हैं । जानकारी के मुताबिक इस सनसनीखेज घटना के दौरान हुई फायरिंग में सीआरपीफ के दोनोंजवानों की मौत हो गई। सीआरपीएफ के एक सब-इन्सपेक्टर ने अपने अधिकारी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। अभी तक घटना का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना से यह समझना मुश्किल नहीं है कि आजकल लोग छोटी-छोटी बातों से भी इतने नाराज़ हो जाते हैं कि उसका अंत मौत से ही होता है.

अन्य खबरे