Breaking News

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

04 Apr, 2021 880

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है। बता दें कि राजस्थान के जालौर जिले में रविवार को नेशनल हाईवे 68  पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक सांचौर के निवासी थे। शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। यह घटना चितलवाना से मीठीबेरी सरहद के पास घटित हुईं। यह घटना ट्रक के कार को टक्कर मारने की वजह से हुई। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जालौर के सांचोर में जोधपुर से आ रही कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे 68 पर हुए हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर चितलवाना पुलिस मौके पहुंची। इस हादसे की जांच में पुलिस जुट गई है।  

अन्य खबरे