Breaking News

आंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी में भीषण आग लगने से चार मजदूर जिंदा जले

27 Dec, 2022 843

संवाददाता/in24 न्यूज़.
फार्मा कंपनी में आग लगने से चार मज़दूरों के ज़िंदा जलने से मौत हो गई।  आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के अनाकापल्ली में परवाड़ा लौरस फार्मा लैब्स लिमिटेड कंपनी में अचानक लगी आग में शाम चार श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस निरीक्षक के मुताबिक, जख्मी व्यक्ति को पास के अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है, जहां उसको उपचार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि यह हादसा रखरखाव के काम के दौरान हुआ। वहीं राज्य के उद्योग मंत्री अमरनाथ ने कहा कि जख्मी मजदूर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम जगन मोहन रेड्डी को घटना की जानकारी दी गई है। इसके बाद सीएम रेड्डी ने मृतक मजदूरों के परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मंत्री अमरनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक अन्य श्रमिक को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ितों में कंपनी के 3 कर्मचारी और 2 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। इस बीच, फार्मेसी के कर्मचारियों और सीटू नेता सत्यनारायण ने पुष्टि करते हुए बताया है कि सोमवार शाम को हुई भयानक अग्निकांड में चार लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिट में सुरक्षा उपायों की कमी थी, जो मौतों के लिए जिम्मेदार बनी। बता दें कि इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

अन्य खबरे