Breaking News

शौच के नाम पर चोर थाने से हुआ चंपत

24 Jun, 2019 1276
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सारी सुरक्षा को धता बताते हुए थाने से जब चोर चंपत हो जाए तो समझा जा सकता है कि चोर की होशियारी से पुलिस भी गच्चा खा जाती है. गौरतलब है कि बाराबंकी में आज सुबह ऐसी खबर आई जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. दरअसल, जिले के बड़डूपुर थाने से एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इस चोर को पुलिस ने दो दिन से थाने के लॉकअप में बंद कर रखा था. आज सुबह अचानक चोर शौच के बहाने बाहर निकला और पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया. थाने से चोर के फरार होने की खबर आग की तरह फैली, पुलिस के आलाधिकारियों के होश उड़ गए. आनन-फानन में कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस की तीन टीमें बनाकर चोर की तलाश शुरू कर दी.

अन्य खबरे