Breaking News

20 रुपए के लिए हत्या करनेवाले हत्यारे गिरफ़्तार

31 Jan, 2020 908
संवाददाता/in24 न्यूज़.

आज के दौर में लोग पैसे के लिए किस हद तक जा सकते हैं यह इसी बात से समझा जा सकता है कि 20 रुपया बना हत्या की वजह. शाहबाद डेरी पुलिस ने लूट के विरोध पर 24 घंटे के भीतर दो हत्या करने वाले तीन बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक युवक को सिर्फ इसलिए मार डाला था कि उसने लूटी गई रकम में से खाना खाने के लिए 20 रुपये वापस मांग लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतकों के मोबाइल, पर्स और खून से लथपथ कपड़े बरामद कर लिए हैं। डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी की रात शाहबाद डेरी पुलिस को खून से लथपथ युवक पड़ा मिला था। उसे पुलिस ने बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बागबां अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल के तौर पर हुई। एमबीए करने के बाद वह नोएडा स्थित प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी कर रहा था। घटना के समय वह काम से घर लौट रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 500 लोगों से पूछताछ की। इस दौरान वारदात का शक तीन युवकों गंगाराम, राकेश और राजकुमार पर गया। रविवार को पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सारा राज खोल दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, बाइक और लूटा गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 5 जनवरी को भी बेगमपुर में भी लूटपाट का विरोध करने पर आशु नाम के युवक की हत्या कर दी थी। युवक के पास 120 रुपये और मोबाइल मिले थे। हालांकि, युवक ने उनसे खाना खाने के लिए 20 रुपये वापस मांगे और जब वह नहीं माना तो सिर में गोली मारकर उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। इस बाबत बेगमपुर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे में पांच झपटे हुए फोन भी बरामद हुए हैं। 

अन्य खबरे