Breaking News

300 करोड़ की ड्रग्स, गोला बारूद-हथियार- समेत दस पाकिस्तानी गिरफ्तार

27 Dec, 2022 728

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ड्रग्स का कारोबार लगातार सामने आ रहा है। भारतीय तटरक्षक दल (Indian Coast Guard) ने गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव (Pakistani boat) को पकड़ा गया है। इस नाव में दस चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स (Drugs) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ बताई जा रही है। बल के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान ऑपरेशन चलाया गया था। अपनी रणनीति के आधार पर भारतीय तट रक्षक बल ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास अपने जहाज आईसीजीएस अरिंजय को तैनात किया था। इसी दौरान, दल ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली (Al Sohaili) को रोककर पूछताछ और जांच की। नाव की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब 300 करोड़ रुपए आंकी गई है। बरामदगी के साथ ही चालक दल के साथ नाव को भी अधिकार में लिया गया। आगे की जांच के लिए चालक दल और नाव को ओखा लाया जा रहा है ताकि पूरे मामले की जानकारी मिल सके।

अन्य खबरे