Breaking News

विक्रम की आकस्मिक मौत

21 Sep, 2019 2980
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

चंद्रयान-2 को लेकर देश में जो ख़ुशी और गर्व का माहौल था, अब वह समाप्त हो गया है क्योंकि 'विक्रम' की आकस्मिक मौत हो चुकी है. गौरतलब है कि जैसी आशंका जताई जा रही थी शनिवार को इसरो प्रमुख के. सिवन ने भी स्वीकार कर लिया कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान क्रैश हुए लैंडर 'विक्रम' से संपर्क स्थापित होने की संभावना अब न के ही बराबर है. इसकी वजह चांद पर शुरू हुई लूनर नाइट है. इस कारण शनिवार तड़के से चांद के दक्षिणी ध्रुव को न सिर्फ अंधेरे ने अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है, बल्कि इसके साथ ही इस हिस्से का तापमान भी तेजी से नीचे गिरने लगा है. इन दोनों ही स्थितियों के लिए 'विक्रम' तैयार नहीं था. हालांकि अच्छी बात यह है कि 'चंद्रयान 2' के साथ गया ऑर्बिटर बेहतरीन काम कर रहा है और इसरो ने 'विक्रम' की आकस्मिक मौत को स्वीकार कर अपने अगले मिशन 'गगनयान' पर ध्यान केंद्रित कर लिया है.  

अन्य खबरे