Breaking News

इमारत में आग लगने से दिल्ली में छह लोग जिंदा जले

19 Jan, 2024 1460

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के प्रीतमपुरा में एक घर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। जान गंवाने वाले लोगों में दो पुरुष और चार महिलाएं थीं। पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी वह चार मंजिला है। पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। इमारत रिहायशी है और अलग-अलग परिवार इसमें रहते हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉट सर्किट या रूम हीटर की वजह से आग लगने का शक है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति लापता है। उन्होंने बताया कि प्रीतमपुरा के जिला परिषद ब्लॉक से रात आठ बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को काम पर लगाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि मृतकों के परिजनों में शोक की लहर फैली हुई है।

अन्य खबरे