Breaking News

उच्च जाति के लोगों ने दलित महिला के अंतिम संस्कार को रोका

27 Jul, 2020 1658
संवाददाता/in24 न्यूज़.

एक तरफ सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात की जाती है तो वहीं एक ऐसी स्थिति भी पैदा होती है जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती. मगर यूपी के आगरा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। घटना अछनेरा तहसील के रायभा गांव की है। यहां उच्च जाति के लोगों ने एक दलित महिला का शव के अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इतना सब कुछ हो जाने के बाद पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के करीब एक हफ्ते बाद पुलिस वायरल वीडियो के सामने आने से हरकत में आई है। आगरा के एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ को सौंपी है। देखना होगा कि पुलिस का इस गंभीर मामले में अगला कदम क्या होगा।  

अन्य खबरे