एनआईए के समक्ष पेश हुए पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटक से लदी एसयूवी के मामले में पहली बार एनआईए के समक्ष मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पेश हुए। इस मामले में व्यवसायी मनसुख हीरेन की रहस्यमय तरीके से मौत होने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया था। सिंह बुधवार सुबह यहां एनआईए कार्यालय पहुंचे। वह सीधे आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी के दफ्तर के अंदर पहुंचे। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, सिंह से इस साल 25 फरवरी को एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक लदी एसयूवी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इसके पहले एनआईए निलंबित क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी सचिन वजे सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए इसके पहले वाजे द्वारा उपयोग किए गए कई वाहनों को जब्त कर चुकी है और मुंबई की मीठी नदी से कई सामान भी बरामद कर चुकी है। परमबीर सिंह से चार घंटे तक एनआईए ने पूछताछ के बाद जाने की इजाज़त दी।