Breaking News

कोरोना के खौफ से लोग दिल्ली मेट्रो से भागे

05 Mar, 2020 3198

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस का खौफ कितना है यह  समझा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो में एक युवक ने जब कहा कि वह आज ही चीन से आया है तो हंगामा हो गया. कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में धीरे-धीरे फैल गया. इस वायरस के 28 मामलें भारत में भी सामने आ चुके हैं. इससे बचाव के लिए लोग मास्क लगा रहे हैं. कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं. जोकि जमकर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों से सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल दिल्ली मेट्रो में लड़के ने दो वीडियो को मिलाकर टिकटॉक पर फनी वीडियो बनाया है. वीडियो में दिल्ली मेट्रों में सीट पाने के लिए फोन पर कहता हुआ नजर आता है कि वो चीन से अभी लौटा है. लड़के की ये बात सुनकर फौरन मैट्रो की सीट खाली हो जाती है. वीडियो में देखकर आपको ऐसा लगेगा कि लोगों ने सच में मेट्रो की सीट खाली कर दी. लेकिन इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है. दरअसल इस बंदे ने दो वीडियो को काटकर फिर एक वीडियो बनाया है. इस वीडियो को मॉर्फ कर दिया गया है. इससे साफ जाहिर हो गया है कि ये फेक वीडियो है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर ये वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है. टिकटॉक पर कपिल कश्यप नाम के एक यूजर ने इसको शेयर किया है. इसके अब तक 3.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

अन्य खबरे