Breaking News

कोरोना से डरकर एक शख्स ने आत्महत्या की

19 Mar, 2020 2999

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना से डरकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी. वायरस का खौफ लोगों में इस कदर फैल चुका है कि लोग इसके नाम से ही डर रहे हैं. बुधवार को राजधनी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. व्यक्ति को वहां बुधवार रात कोरोनो वायरस के टेस्ट के लिए लाया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के बालाचूर का रहने वाला यह शख्स सिडनी से एयर इंडिया की फ्लाइट से शाम को आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरा था. एडिशनल डीसीपी- I (दक्षिण-पश्चिम) इंजीत प्रताप ने कहा कि व्यक्ति को हवाई अड्डे से अस्पताल ले जाया गया था. आत्महत्या की जानकारी पुलिस को रात 9.39 बजे पीसीआर कॉल से मिली थी. सफदरजंग और आरएमएल दो मुख्य अस्पताल हैं जहां विदेशों से आने वाले लोगों को परीक्षण के लिए ले जाया जाता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मरीज पिछले एक साल से सिडनी में रह रहा था. उसे एयर इंडिया की एक फ्लाइट के जरिए गुरुवार को दिल्ली लाया गया था. व्यक्ति ने सिर में दर्द की शिकायत की थी.

अन्य खबरे