Breaking News

जुलूस के दौरान आतिशबाजी की चपेट में आने से पुलिसकर्मी घायल

19 Dec, 2022 968

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार की रात प्रसिद्ध हजरत मखदूम शाह बाबा यानि माहिम दरगाह के उर्स के दौरान हुई आतिशबाजी की चपेट में आने से एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया. यह घटना तब हुई जब माहिम दरगाह पर संदल जुलूस ले जाया जा रहा था, जिसमें पटाखे फोड़े जा रहे थे. जबकि मुंबई में रात 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली चीजों पर प्रतिबंध होता है, इसलिए मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल ने जुलूस में शामिल लोगों को आतिशबाजी करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने. कांस्टेबल ने पटाखा बुझाने की कोशिश की, जो उसके पास जाते ही फट गया. इस मामले में पुलिस ने शादाब खान, शोएब खान और इकबाल खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 285 286, और 336 के तहत मामला दर्ज किया है. और मामले के जांच में जुटी हुई है।  

अन्य खबरे