Breaking News

डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज खस्ताहाल !

22 May, 2018 4616

संवाददता/in24 न्यूज़ 

डॉक्टर तो मरीज के स्वास्थ्य पर ख़ासा ध्यान देता है लेकिन क्या डॉक्टरों की सुरक्षा अब खतरे में है? यह सवाल उठना लाज़मी है क्योंकी जेजे हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर हैं। आपको बता दें कि अस्पताल के 400 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।  

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा काम न करने से अस्पताल की ओपीडी के साथ ही ऑपरेशन भी प्रभावित हुए हैं। मामले को सुलझाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री गिरीश महाजन ने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बैठक की, इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। 

इस हड़ताल का समर्थन सायन अस्पताल और बीएमसी के सबसे बड़े केईएम अस्पताल में सोमवार को रेजिडेंट डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम करके विरोध जाहिर किया। नायर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी इसी तरह विरोध जताया। 

 
 

अन्य खबरे