Breaking News

दिल्ली में एम्स डायरेक्टर के ऑफिस में भीषण आग से मचा हड़कंप

04 Jan, 2024 561

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के डायरेक्टर ऑफिस में भीषण आग लग गई। एम्स डायरेक्टर दफ्तर में आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जो आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने की घटना से हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें एम्स अस्पताल से आज सुबह तकरीबन 5:58 पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। ये आग एक ऑफिस में लगी थी। यह बताया गया कि आग डायरेक्टर बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर में बने ऑफिस रिकॉर्ड, फर्नीचर और फ्रिज में लगी थी। दमकल विभाग ने आगे बताया कि इस आग की घटना में किसी तरह की कोई कैजुअल्टी नहीं है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि केवल कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इसकी जांच शुरू है।

अन्य खबरे