Breaking News

नए साल में आम जनता के लिए शुरू होगी लोकल - बीएमसी कमिश्नर

11 Dec, 2020 1774

संवाददाता/in24 न्यूज़।

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे मुंबईकरो का इंतजार इस साल खत्म नहीं होगा।क्यों कि रेलवे की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि 31 दिसंबर तक आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करना संभव नहीं है.यानी 31 दिसंबर तक आम यात्री लोकल से यात्रा नहीं कर पाएंगे.आपको बता दें कि मुंबई बीएमसी के कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने भी यह स्पष्ट किया था कि अब नए साल में ही आम जनता के लिए लोकल ट्रेन की सेवा शुरू की जाएगी.उन्होंने कहा कि आम लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति देना अभी उचित नहीं है क्योंकि कोरोना अभी भी अपने प्रारंभिक अवस्था में है.बीएमसी कमिश्नर ने लोगों को सलाह दी है कि वह यात्रा के लिए वैकल्पिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करें।

अन्य खबरे