Breaking News

फायबर मोल्डिंग कंपनी में लगी भीषण आग

20 Feb, 2021 1766

सामना संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में पुणे के सणसवाड़ी एमआईडीसी में फाइबर मोल्डिंग कंपनी में आग लग गई। धुएं के विशाल गुबार देखे जा रहे हैं। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं सुबह 11 बजे के आसपास शिरूर तहसील में पुणे हाईवे के पास सणसवाडी के औद्योगिक क्षेत्र में एलएंडटी फाटा में ब्राइट कंपनी में आग लग गई। आग ने पूरी कंपनी को जलाकर रख दिया और घटनास्थल से काला धुआं निकल रहा है। आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों को कई दिक्कतें आ रही है। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और वे आग बुझाने के सशर्त प्रयास कर रही हैं। इस बीच कंपनी के आसपास कई कंपनियां हैं और उन कंपनियों को भी खतरा है। इससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के सशर्त प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अन्य खबरे