Breaking News

बेस्ट के बेड़े में शामिल हुई 39 नई AC डबल डेकर बसें

16 Oct, 2023 593

अवनींद्र आशुतोष/in24न्यूज़/मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बेस्ट की बसों को दूसरी लाइफ लाइन के तौर पर जाना जाता है. कुछ महीने पहले मुंबई की डबल डेकर बसों को हमेशा-हमेशा के लिए विदा कर दिया गया था. लेकिन अब मुंबई की दूसरी धड़कन कही जाने वाली बेस्ट की बसों में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ट्रांसपोर्ट ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. एक जानकारी के अनुसार BEST बस के बेड़े में अब 39 नए एसी डबल डेकर बस शमिल हो गईं हैं जिससे मुंबईकरों का सफर और भी आसान और सुकून भरा होगा. जल्द ही ये सभी बसें मुंबई की सड़कों पर यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए दौड़नी शुरू हो जाएगी.

अन्य खबरे