Breaking News

मुंबई के धोबी तालाब की इलेक्ट्रिक दुकान में आग लगी

09 Feb, 2024 462

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी  मुंबई के धोबी तलाओ में एक इलेक्ट्रिक दुकान में आज आग लग गई। अग्निशमन सेवा विभाग के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

हालांकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विसर्जन घाट पर एक केबिन कंटेनर में आग लगने से छह बकरियों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

अन्य खबरे