Breaking News

मुंबई में कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री, स्काईमेट वेदर से मिली जानकारी

21 Jun, 2023 674
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई
 
उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की एंट्री का बेसब्री से इंतजार है, तो वहीं देश के कुछ हिस्सों में मानसून का बारिश शुरू हो चुका है. मानसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त दिखाई दे रही है, लेकिन स्काईमेट वेदर से मिली जानकारी के मुताबिक अब मानसून अपनी रफ्तार पकड़ सकता है. चिलखती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच देश की जनता को मानसून का इंतजार है, तो अब देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. चक्रवात बिपरजॉय के असर से देश के कई राज्यों में मौसम में अपना मिजाज बदल दिया है. चक्रवात तूफान के चलते गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. तो वहीं, मध्यप्रदेश में भी बिपरजॉय चक्रवात के असर से मौसम ने करवट बदल दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी और उड़ीसा के तटीय भागों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, इसी के चलते 23 जून को इन इलाकों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बन सकता है. तो वहीं, 24 जून को कम दबाव के क्षेत्र के लिए परिस्थितियां अनुकूल रह सकती है. देश के मध्य भागों में यानी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को कम दबाव वाला क्षेत्र जल्दी कवर कर सकता है. इसके अलावा जून महीने के आखिरी में मानसून राजस्थान और गुजरात पहुंच जाएगा. इस कारण धीमी गति से आगे की तरफ बढ़ रहा मानसून अब अपनी रफ्तार पकड़ सकता है. कुल मिलाकर अपनी समय सीमा को पूरा करते हुए यह मध्य और पश्चिमी भारत को कवर कर लेगा.

अन्य खबरे