विमान की मरम्मत के दौरान अचानक उछली सीट, वायुसेना अधिकारी की मौत
04 Feb, 2024
388
संवाददाता/in24news
तेलंगाना के हकीमपेट वायु सेना स्टेशन पर एक विमान की मरम्मत के दौरान शनिवार को ऐसा हादसा हुआ कि इंडियन एयर फोर्स के एक अधिकारी की मौत हो गई. कॉर्पोरल-रैंक अधिकारी, हरवीर चौधरी, U-736 किरण विमान की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक सीट उछल गई, जिससे उनके सिर में चोट लग गई. मौके पर मौजूद सहयोगी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शनिवार दोपहर करीब 2:10 बजे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाद में अलवाल पुलिस को सूचित किया. जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.वहीं वायु सेना के अधिकारी घटना की अपनी जांच कर रहे हैं.