शिरडी में लाइन लग कर दर्शन करने का नियम फिर हुआ शुरू
22 Jan, 2022
586
संवाददाता/ in24 न्यूज़
साईं भक्तों के लिए खुशखबरी है, शिरडी के द्वारकामाई मंदिर में दर्शन के लिए कतार लगने लगी है. इसका मतलब है कि साईं भक्तों को साईं बाबा के दर्शन करने के लिए पहले की तरह फिर से लाइन लगानी होगी। हालांकि भक्तों को कोरोना नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
बता दें कि श्री साईबाबा संस्थान के प्रबंधन बोर्ड की हाल ही में एक बैठक हुई. इस बैठक में साईं बाबा के दर्शन करने को लेकर आपस में विचार विमर्श किया गया. जिसके बाद भक्तों के लिए कतारबद्ध तरीके से बाबा के दर्शन करने की अनुमति दी गयी. इसके पहले कोरोना के मद्देनजर मंदिर में कड़ाई लागू की गयी थी. भक्तों को सिमित मात्रा में ही मंदिर में जाने की अनुमति थी.
साथ ही भक्तों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसके लिए लाइन लगने वाली व्यवस्था को भी बंद कर दिया गया था.. लेकिन अब जब कोरोना का संक्रमण कमजोर पड़ रहा है और लगातार केसों की संख्या भी कम सामने आ रहे हैं तो एक बार फिर से बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध तरीके वाली व्यवस्था को शुरू किया गया है. बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की तरफ से सभी साईं भक्तों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गयी है.