Breaking News

कोलकाता में भूकंप के झटके की गए महसूस, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 तीव्रता

27 Feb, 2026 126

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार, 27 फरवरी को दोपहर लगभग 1:30 बजे एक जोरदार भूकंप आया। इससे पहले, बांग्लादेश में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर लगभग 5.4 बताई गई। हालांकि, भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। भूकंप आते ही लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह अब तक का यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था और कुछ सेकंड तक चला। कामकाजी दिन होने के कारण, भूकंप के बाद कर्मचारी सीढ़ियों से नीचे सड़कों पर भागने लगे।

कालीघाट इलाके में घरों और दफ्तरों में रखे फर्नीचर हिलने लगे। लोग इतने भयभीत हो गए कि वे अपने दफ्तरों और घरों से निकलकर खुली जगह की तलाश में सड़कों पर भागने लगे। कोलकाता की पुरानी, ​​संकरी गलियों में डर का माहौल और भी ज्यादा था। भूकंप के दौरान, जमीन पर पड़ी वस्तुएं कुछ सेकंड के लिए हिलीं, जिसके बाद एक तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में लोगों को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। हालांकि, किसी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

कोलकाता में ऊंची बिल्डिंग से लोग बाहर निकल आए। लोगों के झटके महसूस किए जाने के बाद खौफ देखा गया। घरों में दीवारों और छत से ढंगी चीजें हिलने लगीं। भूकंप आने का समय दोपहर का रहा। ऑफिसों में इस वक्त पर ज्यादा लोग लंच की तैयारी में जुटे थे। तभी भूकंप के झटकों ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया। ऊंची बिल्डिंगों में मौजूद लोग नीचे और खुली जगह की तरफ भागे।

अन्य खबरे