Breaking News

मुंबई के बांद्रा इलाके के एक मॉल में लगी भीषण आग, कई शोरूम जलकर खाक

29 Apr, 2025 212

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
मुंबई के बांद्रा इलाके में लिंकिंग रोड पर स्थित लिंक स्क्वायर मॉल के क्रोमा शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई. आग लगने के कारण क्रोमा के शोरूम की एक इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम बहुत नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक आग सुबह चार बजे लगी है। आग लगने की घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां पहुंची है जो शोरूम की आग को बुझाने की कोशिश कर रही ह। लिंक स्क्वायर मॉल चार मंजिला एक इमारत है जिसमें एक क्रोमा शोरूम बेसमेंट में बना हुआ है। क्रोमा शोरूम के बेसमेंट पर लगी आग कुछ ही देर में ऊपर की मंजिलों की तरफ भी बढ़ती दिखी। वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुझाने में लगी हुई है। बांद्रा के लिंकिंग रोड पर बने स्क्वायर मॉल में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की साथ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। रहता है कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। 

         मॉल में आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल पर एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा हम सुबह 4:00 बजे से घटनास्थल पर है। आग लगने की घटना के बाद आग बढ़ने के पीछे उन्होंने सीधे तौर पर फायर ब्रिगेड को जिम्मेदार ठहराया है। एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने कहा कि आज फायर ब्रिगेड की लापरवाही के कारण बढ़ती गई। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में क्रोमा के शोरूम में एक छोटा सा स्पार्क हुआ था। वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब मौके पर पहुंची तो उनसे पानी लाने के लिए कहा गया लेकिन उनके पास जरूरी उपकरण नहीं थे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के पास जो कारण थे उनका इस्तेमाल करना भी उन्हें नहीं आ रहा था। बांद्रा के मॉल में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। आ है। लेकिन आग लगने की घटना में माल के कई शोरूम को बड़ा नुकसान हुआ है. 

अन्य खबरे