Breaking News

वर्ली कोस्टल रोड़ पर सड़क हादसा,टैक्सी और एर्टिगा कार की टक्कर

05 May, 2025 300

कोमल सिंह,संवाददाता/in24 न्यूज़।  

मुंबई के वर्ली कोस्टल रोड पर एक भीषण सड़क हादसा की खबर सामने आई है. जिसमें एक इको टैक्सी और ओला उबर अर्टिगा कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक और दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वर्ली बीट मार्शल को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि "ईशा अंबानी हाउस (करुणा सिंधू) के पास नॉर्थ बॉण्ड कोस्टल रोड पर एक हादसा हुआ है।" इसी दौरान वर्ली मोबाईल 1 को एक और कॉल प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि राजीव गांधी सीलिंक के पास दुर्घटना हुई है और तुरंत पुलिस सहायता की जरूरत है। सूचना मिलते ही वर्ली मोबाईल 1 टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि इको टैक्सी बांद्रा की तरफ जा रही थी, उसे पीछे से तेज रफ्तार ओला उबर अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। इको टैक्सी में कुल 6 यात्री और एक चालक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी चालक और दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत कोस्टल रोड की एम्बुलेंस द्वारा केईएम अस्पताल ले जाया गया।ओला उबर एर्टिगा कार को मामूली क्षति पहुंची है और उसका चालक घटनास्थल पर मौजूद रहा। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारण का पता लगाने का प्रयास जारी है।

अन्य खबरे