ईवीएम मशीन पर स्याही फेंककर वोटर बोला ईवीएम मुर्दाबाद
21 Oct, 2019
1212
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चुनाव के दौरान कुछ मतदाता ऐसी हरकत करते हैं कि उनकी भी खबर बन जाती है. थाने में वोटिंग के दौरान एक सनकी मतदाता ने ईवीएम मशीन पर स्याही फेंकर और ईवीएम मुर्दाबाद का नारा लगाकर अपना विरोध दर्ज किया. गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा के सभी सीटों पर सोमवार यानी आज मतदान हुआ. इस दौरान ठाणे पोलिंग बूथ के अंदर बड़ा ही तमाशा देखने को मिला. एक शख्स मतदान करने गया और मतदान रूम में स्याही फेंक दिया. स्याही फेंकने वाले व्यक्ति का नाम सुनील खांबे है. स्याही फेंकने का कारण उसने बताया की ईवीएम पर उसका विश्वास नहीं है. इससे काफ़ी घोटाला हुआ है. पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है. आगे की जांच कर रही है.