Breaking News

गणपति अपने गांव चले

12 Sep, 2019 1176

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रथम पूज्य भगवान गणेश दस दिनों तक विराजमन रहने के बाद आज अपने गांव जा रहे हैं. भारी भीड़ में किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र समेत मुंबई में गणेशोत्व की विशेष धूम रहती है. डेढ़ दिन, तीन दिन और सात दिन के बाद दसवें दिन गणपति को विसर्जित करने की परंपरा है. विसर्जन के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी और इसके लिए 50 हज़ार के आसपास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. गौरतलब है कि विसर्जन के लिए 129 स्थानों पर भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि अपने गणपति बाप्पा को भक्तगण पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ विदाई दे सकें.

अन्य खबरे