Breaking News

टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में निधन

11 Nov, 2019 1056

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपनी मेहनत और लगन से चुनाव आयोग की सूरत बदल देने वाले चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अपने दम पर देश में चुनाव कानून में सुधार और चुनाव आयोग को कई तरह की ताकत देने का काम किया. उन्होंने बाहुबल, धनबल और सत्ताबल के खिलाफ मौजूदा रुतबा दिलाने के लिए काम किया. वह पिछले कई सालों से अस्वस्थ चल रहे थे. देश में चुनाव व्यवस्था में शुचिता, पारदर्शिता लाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है. टीएन सेशन का पूरा नाम तिरुनेल्लई नारायण अय्यर शेषन था. वह 1990 से 1996 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रहे थे. वह तमिलनाडु कैडर के 1955 बैच के आईएएस अधिकारी शेषन ने 10वें चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं. टीएन सेशन का जन्म 15 दिसंबर 1932 को केरल के पलक्कड़ जिले के तिरुनेल्लई में हुआ था. उन्होंने चुनाव आयुक्त के तौर पर मतदाता पहचान पत्र की शुरुआत की थी. उनके चुनाव आयुक्त रहते यह कहावत प्रसिद्ध थी कि राजनेता सिर्फ दो लोगों से डरते हैं एक भगवान से और दूसरे शेषन से. टीएन सेशन को साल 1996 में रैमन मैगसेसे पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था.

अन्य खबरे