Breaking News

तीन करोड़ से अधिक कीमत के चोरी के मुद्देमाल पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाया।

22 Mar, 2025 259
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
 

दुनिया भर में दूसरे नंबर पर जानी जाने वाली मुंबई पुलिस ने मुंबईकरों को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है. दरअसल मुंबई पुलिस के जोन - 9 के अंतर्गत आने वाले पुलिस स्टेशनों में दर्ज चोरी और लापता हुए कई मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके पास मुद्देमाल भी बरामद कर उनके मूल मालिकों को लौटा दिया है. वही अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. बता दें की बरामद मुद्देमाल वितरण के लिए मुंबई के जुहू इलाके में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह दहिया और जोन - 9  के डीसीपी दीक्षित के गेडाम के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां पुलिस की तरफ से खोया हुआ या फिर चोरी होने के बाद बरामद किए गए सामानों को उनके मूल मालिकों को लौटाया. बता दें कि जोन  9 के तहत मुंबई के आठ पुलिस स्टेशन आते हैं जिसमें बांद्रा, खार, जुहू, सांताक्रुज, वर्सोवा, डीएन नगर अंबोली और इस वाला ओशिवारा पुलिस स्टेशन शामिल है.पिछले कुछ महीनो के दौरान यहां मोबाइल, ऑटो और ज्वेलरी समेत अन्य सामग्रियों की चोरी और लापता के करीब 81  मामले दर्ज थे.दरअसल इनमें कुछ ऐसे मामले थे जिसमें लोग ऑटो रिक्शा कैब या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए अपनी सामग्री वहीं भूल गए थे.डीपी दीक्षित गेडाम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह दहिया के नेतृत्व में तमाम पुलिस स्टेशनों की टीम ने कड़ी मेहनत कर न सिर्फ इन मामलों को सुलझाया बल्कि सामग्री बरामद भी की.पुलिस ने 81 मामलों की जांच पूरी होने के बाद आज सभी सामग्री मूल मालिकों को लौटा दिया है वहीं लोगों ने पुलिस का आभार जताया और कार्रवाई की तारीफ की. 

अन्य खबरे