Breaking News

दीवार ढहने से बुजुर्ग, भेड़ और बकरे की मौत

31 Aug, 2021 1038

संवाददाता/in24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र में एक जर्जर दीवार ढहने से छप्पर के नीचे सो रहे अधेड़ की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि डीहअसरफाबाद गांव निवासी सिंधु पाल (55) का रिहायशी छप्पर था, जिसके चारो तरफ मिट्टी की कच्ची दीवारें बनी हुई थीं। यह दीवारें काफी जर्जर हो चुकी थी। सोमवार रात सिंधु पाल घर के बरामदे में सो रहे थे। यहीं बगल में छह भेड़ और एक बकरा भी बंधा हुआ था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह में अचानक दीवार ढह गई जिसके मलबे में दबकर सिंधु पाल समेत छह भेड़ और एक बकरा भी दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

अन्य खबरे