दुर्घटना में फिर नौ प्रवासी मजदूरों की मौत
19 May, 2020
958
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना ने जहां मौत का सफ़र जारी रखा है, वहीं इसकी चपेट में आकर भारी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. मज़दूरों का पलायन पूरे देश ने देखा. लगातार हज़ारों किलोमीटर की पैदल यात्रा से सिर्फ गांव पहुंचने की होड़ सी मच गई. इस चक्कर में कई मज़दूरों की ज़िंदगियां चली गईं, बावजूद उसके पैदल पलायन जारी है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूर लगातार सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है. भागलपुर जिले के नवगछिया कस्बे में मंगलवार सुबह एक ट्रक की बस से टक्कर हो गई, जिसमें नौ प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रक में 15 प्रवासी मजदूर थे, जो बेंगलुरु से आ रही श्रमिक विशेष ट्रेन से उतरे थे. आगे के सफर के लिए ये सभी मजदूर एक ट्रक में सवार हुए थे. पुलिस मृतकों की पहचान अभी नहीं कर सकी है. उनके शव नवगछिया के एक अस्पताल में ले जाया गया है. यह घटना मंगलवार तड़के दो बजे हुई, जब ट्रक एनएच-31 पर एक बस से टकरा गया. ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रही बस से टकराकर खाई में जा गिरा. सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीओ) मुकेश कुमार ने कहा, इन लोगों के आधार कार्ड के मुताबिक, ये धोबी चंपारण के थे. ऐसा लगता है कि वे अपनी साइकिलों से यात्रा कर रहे थे और बीच रास्ते में ट्रक में सवार हो गए थे. जिस बस से टक्कर हुई उसमें चार से पांच लोग सवार थे, जो घायल हुए. ये लोग दरभंगा से बांका जा रहे थे. इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी सड़क दुर्घटनाओं में छह प्रवासी मजदूरों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई.