Breaking News

देशभर में बैंकों की हड़ताल, उपभोक्ता रहे बेहाल

31 May, 2018 1771

संवाददाता / in24 news

बैंकों की हड़ताल ने देश भर के उपभोक्ताओं की हालत खस्ता कर दी. उसी कड़ी में दूसरे दिन भी बैंको में हड़ताल जारी रही. देश भर में इस हड़ताल का प्रतिकूल  असर 21 सरकारी बैंकों की लगभग 8500 हजार शाखाओं पर  पड़ा। महीने के आखरी`दिनों में हड़ताल होने के कारण जनता में सैलरी आने का इंतज़ार भी बढ़ गया। दरअसल बैंकों के संगठन इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आइबीए) द्वारा महज दो फीसदी वेतन वृद्धि के दिए गए प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मचारी 30 और 31 मई को देशव्यापी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दूसरे दिन प्रदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बैंक बंद थे ,तो कई बैंकों में काम ठप्प रहे। 

 

अन्य खबरे