नाव पलटने से पांच डूबे एक महिला का शव बरामद
10 Jul, 2019
1155
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बरसात में आये दिन नदियों में भार से अधिक यात्रियों की वजह से नाव पलटने की घटना सामने आती रहती है. ऐसे में किऊल नदी में नाव पलटने से पांच लोग डूब गए. एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है. गौरतलब है कि बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चननिया गांव के समीप किऊल नदी में एक नाव पलट गई. बुधवार सुबह घटी इस घटना में नाव सवार आधा दर्जन लोग डूब गए हैं, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि नाव पर तीन से चार दर्जन लोग सवार थे. जिसमें अधिकांश महिला एवं बच्चे शामिल थे.