Breaking News

पालघर के पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से छह ट्रक को नुकसान, बड़ा हादसा होने से बचा

01 Feb, 2024 837

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार को देर रात एक पार्किंग क्षेत्र में भीषण आग लग गई, जिससे सामान से लदे छह ट्रकों को नुकसान हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि नाला सोपारा इलाके में श्याम बाग मार्ग पर धानी बाग में देर रात एक बजकर दस मिनट पर आग लग गई और इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग की भीषण लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब आग लगी तब पार्किंग क्षेत्र में लगभग सौ वाहन थे। उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान संभवतः ड्रम में मौजूद रसायन के कारण कई धमाके भी हुए, जिससे आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ स्थानीय लोग सुरक्षा डर से अपने घरों से बाहर निकल आए। तड़वी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वसई-विरार नगर निगम से तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। 

अन्य खबरे