बकरी बनी मुर्गे जैसे बच्चे की मां
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कभी- कभी अजीबोगरीब अजूबा देखने को मिलता है. एक बकरी को मुर्गे जैसे बच्चे की मां बनते देखा गया है. बता दें कि आंध्र प्रदेश में शनिवार को एक अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई है। एक बकरी ने मुर्गी के बच्चे जैसा एक पिल्ले को जन्म दिया है। यह घटना प्रकाशम जिले के पिसीपल्ली मंडल के कम्मवारीपल्ली गांव की है। जानकारी के अनुसार, कम्मवारीपल्ली गांव निवासी एसके दस्तगिरी की बकरी ने गुरुवार को दो बकरी के बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक का वजन 3 किलोग्राम और दूसरे का वजन 1.5 किलोग्राम था। बकरी और दोनों बच्चे ठीक है। इसके बाद उसी बकरी ने शनिवार को सुबह एक अन्य पिल्ले को जन्म दिया। हालांकि बकरी का यह पिल्ला गुरुवार के जन्म दिये बकरू के बच्चे जैसा नहीं है। इस बच्चे का आकर मुर्गी के पिल्ले जैसा है। इतना ही नहीं इस पिल्ले के शरीर पर बाल भी नहीं हैं। जैसा की बकरी पर बाल होते है। पैदा होने के कुछ ही समय बाद पिल्ले की मौत हो गई। जैसे ही लोगों को इस बकरी की घटना के बारे में पता चला तो आसपास के लोग उसे देखने के लिए टूट पड़े.