बीवी बच्चे को कोप्रोना वायरस से बचाने के लिए एक शख्स ने फांसी लगाईं
चीन से निकला कोरोना वायरस का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. इसका दुष्परिणाम आंध्र प्रदेश में भी देखने को मिला जहां एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस होने के डर से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस के अनुसार 50 साल के एक शख्स को खुद के कोरोना वायरस से संक्रमण का शक था. जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि उसने अपनी बीवी और बच्चों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए ये कदम उठाया. पुलिस का कहना है कि घटना चित्तूर जिले की है. मृतक की पहचान बाला कृष्णाहद के रूप में हुई है. परिवार के लोगों का कहना है कि कृष्णा को कुछ दिनों से वायरल फीवर था साथ ही उन्हें खांसी भी हो रही थी. इसलिए वह इंटरनेट पर कोरोना वायरस के लक्षण से जुड़े वीडियो भी देख रहे थे. उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि उनके परिवार को भी ये खतरनाक बीमारी न हो जाए. इसके डर से उन्होंने मंगलवार को पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद वह पास ही के एक कब्रिस्तान में चले गए. पुलिस का कहना है कि, कृष्णा की पत्नी लक्ष्मी देवी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर घर का दरवाजा खोल दिया. लक्ष्मी देवी और आसपाक के लोग जबतक कब्रिस्तान पहुंचते, तबतक कृष्णा ने एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. कृष्णा ने जिस पेड़ से लटकर जान दी. बताया जा रहा है कि उस पेड़ के बगल में उनकी मां की कब्र है.