Breaking News

भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत

12 Jan, 2022 791

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे का मामला मोगा से सामने आया है। मोगा-अमृतसर मार्ग पर स्थित गांव अमरगढ़ बांडियां में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार और बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। फेडरेशन नेता गुरमुख सिंह संधू तहसील जीरा ने बताया कि मृतक लुधियाना से पट्टी की तरफ जा रहे थे। जब वह बी.के.एस कॉलेज मुहार के पास स्थित लाहौरिया ढाबा के पास पहुंचे तो अब उनकी स्विफ्ट कार पनबस के साथ टकरा गई। इस हादसे में चार नौजवानों और एक लड़की की मौत हो गई मृतक अमृतसर जिले के पट्टी इलाके से संबंधित थे। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतकों के शवों के पास ठहरना मुश्किल हो गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे