Breaking News

मनचलों से बचने के लिए झुमका से निकलेगी मिर्ची गोली

26 Feb, 2020 1353

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज देश में महिलाएं खुद को असुरक्षित मानती हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए एक शख्स ने ऐसे झुमके का आविष्कार किया है जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं. झुमका का आविष्कार करनेवाले युवक का नाम है श्याम चौरसिया। इस झुमके से मिर्ची गोली निकलेगी। यह मिर्ची गोली मनचलों को घटना को अंजाम देने के दौरान ही उन्हें निशाना बनाकर उन्हें भागने पर मजबूर कर देगी। वाराणसी के पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया ने इसे बनाया है। उनका कहना है कि यह झुमका मनचलों को सबक सिखाने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षा में भी सहायक होगा। देश में बढ़ते महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म जैसी घटनाओं को रोकने के क्षेत्र में इस रिसर्च से तैयार झुमका काफी कारगर होने वाला है। महिलाओं की सुरक्षा में यह कवच का काम करेगा। कान में पहने जाने वाले झुमके अब महिलाओं की सुरक्षा करेंगे। इससे महिला न सिर्फ अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी, बल्कि मनचलों को छेड़छाड़ से रोकने में भी कामयाब होगी। 

अन्य खबरे