Breaking News

मुंबई के पास वसई में भूस्खलन से दो की मौत

13 Jul, 2022 627

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारी बारिश के बीच मुंबई से सटे वसई (Vasai) के वागरलपाड़ा, रजावली, भोईदापाड़ा में आज  सुबह करीब छह बजे भीषण भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। मृतकों की पहचान अमित सिंह ठाकुर (42) और उनकी नाबालिग बेटी के रूप में हुई है। पालघर के जिला कलेक्टर मानेक गुरसाल ने बताया कि ठाकुर की पत्नी और उनके नाबालिग बेटे को बचा लिया गया है. पुणे से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के लगभग 20 कर्मी और दो अधिकारी खोज और बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। वसई सिविक फायर ब्रिगेड और वालिव पुलिस भी मलबे को साफ करने में मदद कर रहे हैं। कथित तौर पर क्षेत्र में बिल्डरों द्वारा मिट्टी की अवैध खुदाई के कारण भूस्खलन हुआ था। गुरसाल ने कहा कि हम बारिश के रुकने का इंतजार कर रहे हैं और आगे खोज एवं बचाव अभियान जारी रखेंगे। बता दें कि इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचगया है।

अन्य खबरे